scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में रही

दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज, वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान मौसम के औसत से 3.3 डिग्री अधिक 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

इसने कहा है कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से 0.1 डिग्री कम 21.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

मौसम विभाग ने सोमवार को आमतौर पर आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। विभाग ने अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

शाम 5:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 35 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 था।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा शुभम रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments