नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की महिला सामर्थ्य योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है. अवध क्षेत्र के अयोध्या, सुल्तानपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और कानपुर नगर के 1500 से अधिक गांवों में एक लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं. लखनऊ, उन्नाव और बाराबंकी में भी इसका विस्तार किया जा रहा है.
योजना के तहत बड़ी संख्या में महिलाएं डेयरी नेटवर्क से जुड़ी हैं और अब तक 1380 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में पहुंच चुकी है. रोज करीब 4 लाख लीटर दूध का संग्रह इस पहल की सफलता को दर्शाता है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोर महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर है. मार्च 2023 में 8000 महिलाओं से शुरू हुई यह पहल अब एक लाख से अधिक महिलाओं तक पहुंच चुकी है, जिससे गांवों में रोजगार और आय के नए अवसर पैदा हुए हैं.