scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशभारत किसी को परेशान नहीं करता, हमला करने वालों को बख्शता नहीं: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह

भारत किसी को परेशान नहीं करता, हमला करने वालों को बख्शता नहीं: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर राजनाथ सिंह

Text Size:

राधापुरम (तमिलनाडु), 19 अप्रैल (भाषा) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत किसी को परेशान नहीं करता, लेकिन देश पर हमला करने वालों को बख्शता नहीं है। यह टिप्पणी उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के संदर्भ में की।

सिंह ने यह टिप्पणी जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले के एक साल पूरे होने से कुछ दिन पहले की है। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी और इस घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था।

उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए राधापुरम में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित एक रोड शो को संबोधित करते हुए कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर-याद रखिए, हम किसी को परेशान नहीं करते, लेकिन अगर कोई हमें परेशान करेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। इंतजार कीजिए, आपकी महत्वाकांक्षाएं जरुर पूरी होंगी, मैं आपको भरोसा दिलाता हूं।’

तमिलनाडु में विधानसभा की सभी 234 सीट के लिए 23 अप्रैल को मतदान होगा।

पहलगाम आतंकी हमले के तुरंत बाद भारत ने पाकिस्तान के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया।

भाषा शुभम नरेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments