scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशदिल्ली में सीएनजी पंप पर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली में सीएनजी पंप पर गोलीबारी करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) बाहरी उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक सीएनजी पंप पर गोली चलाने के आरोप में 31 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को सेक्टर ए-7 स्थित एक सीएनजी पंप पर हुई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी विनीत कुमार उर्फ ​​बिन्नी को गिरफ्तार किया गया।’

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कुमार ने गोली चलाने की बात कबूल की और पुलिस को बताया कि पिछली रात उसका सीएनजी पंप के कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था।

वह बदला लेने के लिए देसी पिस्तौल लेकर वहां पहुंचा और कर्मचारियों पर निशाना साधते हुए गोली चलाई।

पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, एक कारतूस, एक खोखा, गोली का एक टुकड़ा और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments