scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशझारखंड : बेटी से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

झारखंड : बेटी से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपी पिता गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 19 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची जिले में बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में रविवार को पिता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात 21 मार्च को सिकिदरी पुलिस थाना क्षेत्र के हरतु गांव में हुई थी। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे ने 22 मार्च को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सिकिदरी पुलिस थाना के उप निरीक्षक बरुन कुमार ने बताया, “आरोपी को अपराध कबूल करने के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि व्यक्ति ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। जब उसकी बेटी ने छेड़छाड़ की घटना के बारे में बताया, तो उसने गुस्से में आकर लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई लाठी बरामद कर ली है और आरोपी को विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments