मडगांव, 19 अप्रैल (भाषा) गेरार्ड आर्टिगास और थॉमयो एल शिमरे के गोल की बदौलत राजस्थान यूनाईटेड ने रविवार को यहां इंडियन फुटबॉल लीग मैच में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए डेम्पो एससी को 2-1 से हराया।
डेम्पो एससी की ओर से एकमात्र गोल मार्कस जोसेफ ने किया।
इस जीत से राजस्थान यूनाईटेड की टीम नौ मैच में 17 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। डेम्पो की टीम इतने ही मैच में नौ अंक के साथ छठे स्थान पर बरकरार है।
डेम्पो को जोसेफ ने 22वें मिनट में बढ़त दिलाई लेकिन आर्टिगास ने दो मिनट के भीतर गोल दागकर स्कोर 1-1 कर दिया।
शिमरे ने 57वें मिनट में नोविन गुरुंग के क्रॉस पर गोल दागकर राजस्थान यूनाईटेड की जीत सुनिश्चित की।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.