scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएरिक्सन इंडिया का मार्च तिमाही में राजस्व 29 प्रतिशत बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये पर

एरिक्सन इंडिया का मार्च तिमाही में राजस्व 29 प्रतिशत बढ़कर 4,228 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) स्वीडन की दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी एरिक्सन ने जनवरी-मार्च तिमाही में स्थिर मुद्रा आधार पर लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 4,228 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। कंपनी द्वारा जारी वित्तीय आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

कंपनी ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में औसत विदेशी मुद्रा विनिमय दर के आधार पर लगभग 3,272 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।

एरिक्सन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी बोर्जे एकहोल्म ने कहा कि कंपनी ने बदलते और चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद पहली तिमाही में छह प्रतिशत की स्वाभाविक बिक्री वृद्धि के साथ मजबूत प्रदर्शन किया है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments