scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशझारखंड के पलामू में अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

झारखंड के पलामू में अफीम के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर, 19 अप्रैल (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति को उसके मकान से 25 लाख रुपये मूल्य की अफीम जब्त किये जाने के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान मनतु पुलिस थाना क्षेत्र के केदल गांव निवासी शंकर सिंह (59) के रूप में हुई है।

मनतु पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी विक्की कुमार ने कहा, ‘‘शनिवार को एक सूचना के आधार पर छापा मारा गया कि आरोपी अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल है और अगले महीने बड़े धूमधाम से एक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहा है। छापेमारी के दौरान उसके मकान से कुल पांच किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।’’

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा देवेंद्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments