scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमखेलअदिति अशोक लॉस एंजिलिस में संयुक्त 36वें स्थान पर

अदिति अशोक लॉस एंजिलिस में संयुक्त 36वें स्थान पर

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 19 अप्रैल (भाषा) भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां जेएम ईगल लॉस एंजिलिस गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।

अदिति ने तीसरे दौर में चार बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर तीन अंडर रहा।

कोरिया की सेई यंग किम ने तीसरे दौर में 71 स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बरकरार रखी है। किम ने शुरुआती नौ होल में पांच बर्डी के साथ आठ शॉट की बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद अंतिम नौ होल में उन्होंने लगातार चार बोगी की।

किम का कुल स्कोर 15 अंडर है।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments