scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशजनगणना 2027 : सरकार ने अरुणाचल प्रदेश संबंधी मानचित्र में त्रुटि को दुरुस्त किया

जनगणना 2027 : सरकार ने अरुणाचल प्रदेश संबंधी मानचित्र में त्रुटि को दुरुस्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (भाषा) भारत के महापंजीयक ने शनिवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले में स्थित पासीघाट को चीनी शहर ‘मेडोग’ के रूप में दर्शाने वाले स्व-गणना मानचित्र से संबंधित ‘समस्या’ का समाधान कर लिया गया है।

इस मुद्दे को मोहोंटो ​​पांगिंग पाओ नामक एक ‘एक्स’ उपयोगकर्ता ने उठाया। उसने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए एक पोस्ट किया।

सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर स्व-गणना करने का प्रयास करने के दौरान सामने आने वाले मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट को कथित तौर पर ‘मेडोग’ के रूप में दर्शाया गया था।

पाओ ने पोस्ट में कहा, ‘‘मेडोग चीन का एक कस्बा है! गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई भारतीय हैं! यहां तक ​​कि सरकारी पोर्टल भी वस्तुतः हमारे क्षेत्र को सौंप रहे हैं! तत्काल कार्रवाई की जरूरत है!’’

महापंजीयक ने शाम को स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, ‘‘आज अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के पासीघाट में सरकारी पोर्टल के जरिये स्व-गणना के दौरान मानचित्र स्थान को लेकर एक समस्या सामने आई।’’

जनगणना आयुक्त ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मानचित्र सेवा प्रदाता के साथ यह मुद्दा उठाया गया था और इसका समाधान कर लिया गया है।’’

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments