scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलअदिति अशोक ने लॉस एंजिलिस में कट हासिल किया

अदिति अशोक ने लॉस एंजिलिस में कट हासिल किया

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 18 अप्रैल (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक दिन के अंतिम चरण में लगाए गए शानदार ईगल की बदौलत जेएम ईगल एलए चैंपियनशिप में कट हासिल करने में सफल रही।

अदिति ने पहले दौर में 70 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर में 72 का स्कोर बनाया और 36 होल के खेल के बाद उनका स्कोर दो अंडर का है।

उन्होंने बैक नाइन से शुरुआत करते हुए 10वें और 15वें होल पर बोगी की, लेकिन 16वें होल पर बर्डी लगाने में सफल रहीं। अदिति ने 18वें होल पर बोगी के बाद पहले होल पर बर्डी लगाई।

उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां दूसरे होल पर एक और बोगी के बाद सातवें होल पर शानदार ईगल लगाकर कट में प्रवेश पाने में सफल रहीं।

दक्षिण कोरिया की सेई यंग किम ने लगातार दूसरे दिन सात-अंडर 65 का कार्ड खेलकर बढ़त हासिल कर ली।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments