scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअमृतसर में 64 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

अमृतसर में 64 किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Text Size:

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (भाषा) पंजाब पुलिस ने शनिवार को दावा किया कि अमृतसर में सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करके दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार के नशा-विरोधी अभियान को 64.62 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के साथ बड़ी सफलता मिली है।

पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस शाखा और अमृतसर में राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ इस अभियान में शामिल थे।

आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है, दोनों अमृतसर के निवासी हैं।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों के संबंध पुर्तगाल में स्थित उनके आकाओं और पाकिस्तान में रहने वाले तस्करों से हैं।

अमृतसर में पुलिस थाना एसएसओसी में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।

भाषा जोहेब शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments