scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशझारखंड के गिरिडीह में कुएं में गिरने से युवती और किशोरी की डूबने से मौत

झारखंड के गिरिडीह में कुएं में गिरने से युवती और किशोरी की डूबने से मौत

Text Size:

रांची, 18 अप्रैल (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में एक कुएं में गिरने से एक युवती और किशोरी की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को सरिया पुलिस थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में हुई।

मृतकों में से एक की पहचान नगमा खातून (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दूसरी मृतक 15 वर्षीय लड़की है।

सरिया के थाना प्रभारी पिंकू सिंह ने कहा, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि वे कुएं में कैसे गिरीं।’’

भाषा सुरभि संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments