हैदराबाद, 18 अप्रैल (भाषा)सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन की जगह गेराल्ड कोएत्जी को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैचों के लिये टीम में शामिल किया है ।
इंग्लैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज पेन ने सनराइजर्स के लिये इस सत्र में दो मैच खेलकर दो विकेट लिये हैं । वह एड़ी की चोट के कारण बाकी मैच नहीं खेल सकेंगे ।
आईपीएल ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दक्षिण अफ्रीका के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज कोएत्जी को विकल्प के रूप में शामिल किया गया है और वह दो करोड़ रूपये में सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ेंगे ।’’
कोएत्जी ने दक्षिण अफ्रीका के लिये चार टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं ।
भाषा मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.