चेन्नई, 17 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयक के पारित नहीं हो पाने के बाद कहा, “तमिलनाडु ने दिल्ली को हरा दिया।”
विधेयक पारित न होने पर प्रतिक्रिया देते हुए स्टालिन ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह परिसीमन विधेयक की एक प्रति को जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस विधेयक में 2029 में विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान था।
स्टालिन ने कहा, “23 अप्रैल को हम दिल्ली के अहंकार और उस अहंकार का समर्थन करने वाले गुलामों को हरा देंगे।”
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.