scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशझारखंड के रांची में तीन वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

झारखंड के रांची में तीन वर्षीय बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल वैन चालक गिरफ्तार

Text Size:

रांची, 17 अप्रैल (भाषा) झारखंड के रांची में तीन वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में 22 साल के स्कूल वैन चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता के बयान के आधार पर कोटवाली थाने में वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और फिर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना तब सामने आई, जब बच्ची ने अपनी मां को आरोपी द्वारा अनुचित तरीके से छूने के बारे में बताया।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

भाषा राजकुमार पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments