नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष की नेता आतिशी के पिता विजय कुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।
आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त किया और इस खबर को ‘बेहद दुखद’ बताया।
उन्होंने बताया कि कुमार ने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था और शिक्षा एवं सेवा के मूल्यों को कायम रखा।
सिसोदिया ने आतिशी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
भाषा
राखी अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.