scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशलद्दाख ने चालकों के लिए पारंपरिक लद्दाखी वर्दी शुरू की

लद्दाख ने चालकों के लिए पारंपरिक लद्दाखी वर्दी शुरू की

Text Size:

लेह/जम्मू, 17 अप्रैल (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रशासन ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक चालकों के लिए पारंपरिक ‘लद्दाखी वर्दी’ शुरू की है।

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की मंजूरी के बाद शुक्रवार को इस कदम की घोषणा की गई।

लद्दाख के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ने एक परिपत्र जारी कर लेह और कारगिल में सभी श्रेणियों के वाणिज्यिक वाहनों के चालकों के लिए पारंपरिक पोशाक पहनना अनिवार्य कर दिया है।

उपराज्यपाल ने सभी पंजीकृत पर्यटक वाहनों के लिए एक समान ‘निशान’ वाली वाहन ब्रांडिंग पहल को भी हरी झंडी दिखाई, ताकि उनकी पहचान आसानी से हो सके।

एक बयान के अनुसार, अधिकारियों ने कहा, ‘‘इस पहल के तहत चालकों को पर्यटकों के लिए संपर्क का पहला बिंदु माना गया है और उन्हें लद्दाख के सांस्कृतिक राजदूत के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया गया है।’’

सक्सेना ने कहा, ‘‘हमारे चालक हर पर्यटक के लिए लद्दाख के पहले राजदूत हैं। यह पहल न केवल पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाती है, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को भी गर्व से प्रदर्शित करती है। इससे सुरक्षित और अधिक विश्वसनीय सेवाएं सुनिश्चित होंगी तथा लद्दाख एक जिम्मेदार पर्यटन स्थल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करेगा।’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments