scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशनारी शक्ति दिल्ली पुलिस के कर्मियों के कर्तव्य को और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है: रेखा गुप्ता

नारी शक्ति दिल्ली पुलिस के कर्मियों के कर्तव्य को और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है: रेखा गुप्ता

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुलिस परिवार कल्याण समिति (पीएफडब्ल्यूएस) के 54वें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को आयोजित “उपान-2026” कार्यक्रम में शामिल हुईं और कहा कि नारी शक्ति दिल्ली पुलिस के कर्मियों के कर्तव्य को और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सेवा, संवेदना और सशक्तीकरण का सशक्त उदाहरण बताया।

उन्होंने कहा कि यह पहल परिवारों को आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और गरिमा के साथ आगे बढ़ने की दिशा देती है।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी राष्ट्र सेवा के पथ पर दृढ़ता से अग्रसर हैं।

उन्होंने कहा, “उनके इस संकल्प के पीछे उनकी माताएं, बहनें, पत्नियां और बेटियां वह शक्ति हैं, जो हर कदम पर उन्हें संबल देती हैं। यही नारी शक्ति उनके कर्तव्य को और अधिक अर्थपूर्ण बनाती है।”

गुप्ता ने पीएफडब्ल्यूएस की वार्षिक पत्रिका “कोशिश – एक आशा” के नए अंक के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई भी दी।

इस अवसर पर दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा, पीएफडब्ल्यूएस की अध्यक्ष रचना गोलछा एवं पुलिस अधिकारी की उपस्थिति रहे।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments