scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर में 18 अप्रैल से प्रवासियों को मुफ्त राशन

जम्मू-कश्मीर में 18 अप्रैल से प्रवासियों को मुफ्त राशन

Text Size:

जम्मू, 17 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि केंद्र शासित प्रदेश में 18 अप्रैल से नामित राशन डिपो के माध्यम से प्रवासियों को मुफ्त राशन वितरित किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण विभाग के अनुसार, यह वितरण पांच मार्च को अधिसूचित प्रवासियों के लिए विशेष योजना के तहत जम्मू और कश्मीर, दोनों संभागों में किया जाएगा।

राहत एवं पुनर्वास आयुक्त अरविंद कारवानी ने कहा, “प्राथमिकता, गैर-प्राथमिकता या विशेष श्रेणी वाले सभी राहत राशन कार्ड धारकों को मौजूदा व्यवस्था के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह 11 किलोग्राम मुफ्त राशन और एक किलोग्राम चीनी मिलती रहेगी।’’

उन्होंने बताया कि राहत विभाग में पेंशनभोगी और गैर-प्राथमिकता परिवारों में शामिल व्यक्ति जैसे गैर-राहत श्रेणी के तहत पंजीकृत लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत अपनी पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा अनुमोदित दरों पर राशन प्राप्त करेंगे।

सरकार ने प्रवासी राशन कार्ड को एनएफएसए डेटाबेस से जोड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर खाद्य सुरक्षा नियम, 2021 और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश में आवश्यक संशोधन कर दिए हैं।

राहत आयुक्त ने कहा, “इस एकीकरण से प्रवासी विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।”

योजना की औपचारिक शुरुआत 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे जम्मू में की जाएगी।

भाषा खारी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments