scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमरिपोर्टगोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखपुर में सीएम योगी ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर शिकायतों के निस्तारण को समयबद्ध और संतोषजनक बनाने पर जोर दिया

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं. यह लगातार दूसरा दिन था जब उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया. कार्यक्रम महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 200 लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे.

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति के पास जाकर उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया. उन्होंने संबंधित मामलों को तुरंत प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को संदर्भित किया और निर्देश दिए कि सभी शिकायताओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए.

सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए. उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा, “घबराइए मत. सरकार आपकी हर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित कराएगी.”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कई मामलों को सीधे संज्ञान में लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

share & View comments