scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में 40 हजार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 333 करोड़ रुपये की मदद दी गई

महाराष्ट्र में 40 हजार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 333 करोड़ रुपये की मदद दी गई

Text Size:

मुंबई, 17 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री राहत कोष से पिछले वित्तीय वर्ष 40 हजार से अधिक मरीजों को लगभग 333 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण सहायता प्रणाली साबित हुई है। उसने कहा कि एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच कुल 40, 776 मरीजों को 333.06 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 गंभीर रोगों के लिए चिकित्सा सहायता प्रदान की जाती है, जिनमें दो से छह वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ‘कॉक्लियर इम्प्लांट’ (सुनने में मदद करने वाला उपकरण), हृदय, यकृत, गुर्दा और फेफड़ों आदि के प्रतिरोपण, बोन मैरो प्रतिरोपण, जोड़ों का प्रतिरोपण, कैंसर सर्जरी, डायलिसिस, तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोग, नवजात शिशुओं की गंभीर बीमारियां, जलने और बिजली के झटके से होने वाली चोट आदि शामिल हैं।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments