scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय डिजिटल विज्ञापन बाजार 2030 तक दोगुना होकर 22 अरब डॉलर होने की संभावना: रिपोर्ट

भारतीय डिजिटल विज्ञापन बाजार 2030 तक दोगुना होकर 22 अरब डॉलर होने की संभावना: रिपोर्ट

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) बाजार अनुसंधान कंपनी रेडसीर कंसल्टिंग ने शुक्रवार को कहा कि भारत में डिजिटल विज्ञापन बाजार अगले पांच वर्षों में दोगुना होकर 2030 तक 22 अरब डॉलर का हो सकता है।

रेडसीर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल विज्ञापन खर्च की वृद्धि व्यापक अर्थव्यवस्था से आगे निकल रही है।

यह खंड 2025 में कुल वैश्विक विज्ञापन खर्च का 70 से 75 प्रतिशत था और 2025 में वैश्विक वास्तविक जीडीपी की तुलना में 3 से 5 गुना तेज गति से बढ़ रहा है।

रेडसीर कंसल्टिंग के वरिष्ठ सलाहकार माधव गुलाटी ने भाषा को बताया, ”भारतीय डिजिटल विज्ञापन बाजार 2025 में 11 अरब डॉलर का था। इसके 2030 तक 10 से 15 प्रतिशत की संचयी वार्षिक वृद्धि दर से बढ़कर 19 अरब डॉलर से 22 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।”

भौगोलिक लिहाज से 2025 में वैश्विक डिजिटल विज्ञापन खर्च में लगभग 46 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अमेरिका सबसे आगे है। उसके बाद लगभग 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ चीन का स्थान है। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाजार में भारत की हिस्सेदारी करीब एक प्रतिशत है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments