scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेश'जन नायकन' लीक मामले में 'फ्रीलांस' सहायक संपादक और दो अन्य गिरफ्तार

‘जन नायकन’ लीक मामले में ‘फ्रीलांस’ सहायक संपादक और दो अन्य गिरफ्तार

Text Size:

चेन्नई, 16 अप्रैल (भाषा) तमिलनाडु पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने फिल्म ‘जन नायकन’ का डेटा चुराने और इसे ऑनलाइन लीक करने के संबंध में एक ‘फ्रीलांस’ (स्वतंत्र रूप से कार्य करने वाला) सहायक संपादक समेत तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मामले की जांच के बाद 15 अप्रैल को ये गिरफ्तारियां की गईं।

इससे पहले 11 अप्रैल को फिल्म की ‘पाइरेटेड’ सामग्री अपलोड और प्रसारित करने के आरोप में छह अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने एक ‘एडिटिंग स्टूडियो’ से फिल्म का डेटा अनधिकृत रूप से हासिल किया और उसे फिल्म के रूप में तैयार कर अपने सह आरोपियों के साथ साझा कर दिया, जिससे फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई।’

उसने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भाषा

प्रचेता खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments