scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशकर्नाटक सरकार ने पुलिस महानिदेशक का कार्यकाल 14 महीने तक बढ़ाया

कर्नाटक सरकार ने पुलिस महानिदेशक का कार्यकाल 14 महीने तक बढ़ाया

Text Size:

बेंगलुरु, 16 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एम ए सलीम का कार्यकाल 14 महीने के लिए बढ़ाने का फैसला किया है।

सलीम इसी वर्ष जून में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

कर्नाटक सरकार द्वारा जारी की गयी अधिसूचना के अनुसार, अब वह 29 अगस्त, 2027 तक पद पर बने रहेंगे।

अधिसूचना में कहा गया कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी डॉ एम ए सलमी अपने वर्तमान पद पर 29 अगस्त 2027 तक या अगले आदेश तक अपने पद पर बने रहेंगे।

सलीम कर्नाटक के 43वें डीजीपी हैं। उन्होंने आलोक मोहन की सेवानिवृत्ति के बाद 21 मई, 2025 को पदभार संभाला था।

भाषा

प्रचेता राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments