scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएएमएस द्वारा पुणे जीसीसी का विस्तार, 2026 अंत तक 400 पेशेवरों को रखने की योजना

एएमएस द्वारा पुणे जीसीसी का विस्तार, 2026 अंत तक 400 पेशेवरों को रखने की योजना

Text Size:

मुंबई, 15 अप्रैल (भाषा) एएमएस ने बुधवार को पुणे में अपने पहले भारत-आधारित वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) को वर्ष 2026 के अंत तक 400 से अधिक पेशेवरों तक विस्तारित करने की घोषणा की।

एएमएस ने बयान में कहा, पुणे जीसीसी में फिलहाल लगभग 330 पेशेवर हैं, जिनकी संख्या वर्ष 2026 के अंत तक 400 से अधिक करने की योजना है, और ग्राहक की मांग और वैश्विक विस्तार प्राथमिकताओं के अनुरूप चरणों में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

यह विस्तार ऐसे समय हुआ है जब ईएमईए, एपीएसी, अमेरिका और ब्रिटेन सहित अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एएमएस ने अपने भारतीय कार्यबल का विस्तार किया है।

वर्तमान में 1,700 से अधिक जीसीसी के साथ भारत तेजी से दुनिया के अग्रणी जीसीसी गंतव्य के रूप में उभरा है और वर्ष 2030 तक इसके लगभग 2,500 जीसीसी तक पहुंचने की उम्मीद है।

एएमएस ने कहा कि यह केंद्र ग्राहक सेवा वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें आरपीओ सोर्सिंग और प्रशासन, बीआई और बाजार की आंतरिक स्थिति, प्रतिभा बुद्धिमत्ता, विश्लेषणात्मक नेतृत्व वाले निष्पादन और डिजिटल सक्षमता शामिल है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments