scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतफिक्की ने अनंत स्वरूप को महासचिव नियुक्त किया

फिक्की ने अनंत स्वरूप को महासचिव नियुक्त किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने अनंत स्वरूप को तत्काल प्रभाव से अपना महासचिव नियुक्त किया है।

उद्योग मंडल फिक्की के बुधवार को बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व को मजबूती मिलेगी जबकि ज्योति विज महानिदेशक के रूप में अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।

स्वरूप के पास सार्वजनिक नीति, व्यापार उपचार, लॉजिस्टिक्स, नियामकीय सुधार और अंतरराष्ट्रीय वार्ताओं का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न नेतृत्व पदों पर काम किया है और हाल ही में निजी क्षेत्र में भी काम किया है।

स्वरूप 1992 बैच के भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी हैं।

वह वाणिज्य विभाग में अतिरिक्त सचिव एवं व्यापार उपचार महानिदेशक, रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक तथा जिनेवा स्थित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत के प्रतिनिधि के रूप में प्रथम सचिव रह चुके हैं।

स्वरूप के पास टिकाऊ अवसंरचना एवं वित्त में ‘मास्टर्स सर्टिफिकेट’ के साथ-साथ एमबीए, एलएलबी और एमएससी की डिग्रियां हैं।

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments