scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशअर्थजगतक्लिक ने एआई-संचालित ‘एंटरप्राइज वर्कफ्लो’ को मजबूत करने के लिए सर्विसनाउ से साझेदारी की

क्लिक ने एआई-संचालित ‘एंटरप्राइज वर्कफ्लो’ को मजबूत करने के लिए सर्विसनाउ से साझेदारी की

Text Size:

(कुमार दीपांकर)

ऑरलैंडो (फ्लोरिडा), 14 अप्रैल (भाषा) अमेरिका स्थित सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्लिक ने सर्विसनाउ के साथ साझेदारी की मंगलवार को घोषणा की। इसका मकसद उद्यमों को काम के प्रवाह एवं एआई-आधारित प्रक्रियाओं में भरोसेमंद डेटा संदर्भ तथा गहरी अंतर्दृष्टि को एकीकृत करना है जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज एवं अधिक सूचित हो सके।

डेटा एनालिटिक्स और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की कंपनी क्लिक ने बयान में कहा कि अपने परिचालन में एआई का विस्तार करने से एक बड़ा अवसर सामने आता है।

कंपनी ने कहा कि सर्विसनाउ का ‘वर्कफ्लो डेटा फैब्रिक’ एक मजबूत आधार प्रदान करता है।

क्लिक और सर्विसनाउ इस साझेदारी से प्रबंधित उद्यम डेटा, बेहतर अंतर्दृष्टि और काम के प्रवाह (वर्कफ्लो) के बीच संबंध को मजबूत कर रहे हैं।

क्लिक के मुख्य रणनीति अधिकारी जेम्स फिशर ने कहा, ‘‘ काम के प्रवाह और एआई एजेंट से अब केवल कार्य को आगे बढ़ाने की नहीं, बल्कि कारोबारी स्थितियों की व्याख्या कर बेहतर निर्णय लेने की अपेक्षा की जा रही है। इसके लिए केवल प्रणालीगत डेटा पर्याप्त नहीं है बल्कि व्यापक उद्यम संदर्भ, ‘एनालिटिक्स’ (विश्लेषण/डेटा) व एआई को जोड़कर उस जानकारी को फिर से ‘वर्कफ्लो’ में लाना जरूरी है जहां कार्रवाई होती है।’’

अमेरिका की क्लाउड-आधारित कंपनी सर्विसनाउ के उपाध्यक्ष प्रमोद महादेवन ने कहा, ‘‘ हमारी साझेदारी तीसरे पक्ष के डेटा से मिलने वाली अंतर्दृष्टि को सीधे सर्विसनाउ के भीतर कार्रवाई से जोड़ती है जिससे ‘वर्कफ्लो डेटा फैब्रिक’ की पहुंच उन प्रणालियों तक बढ़ती है जहां महत्वपूर्ण डेटा पहले से मौजूद हैं। इससे लोग और एजेंट भरोसेमंद एवं व्यवस्थित डेटा के आधार पर बेहतर निर्णय ले पाते हैं।’’

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments