scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअसंगत कारणों का हवाला देकर चुनाव टालने में जुटी राजस्थान की भाजपा सरकार: डोटासरा

असंगत कारणों का हवाला देकर चुनाव टालने में जुटी राजस्थान की भाजपा सरकार: डोटासरा

Text Size:

जयपुर, 13 अप्रैल (भाषा) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार “असंगत कारणों” का हवाला देकर स्थानीय निकाय चुनावों में देरी करने और अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।

डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव स्थगित करने के लिए आठ कारणों का हवाला देते हुए आज उच्च न्यायालय में जो याचिका दायर की है, वह पूरी तरह से अव्यवहारिक है और केवल जवाबदेही से बचने का बहाना है।

उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने शहरी निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 15 अप्रैल तक कराने की समयसीमा तय की थी, लेकिन सरकार इस समयसीमा को पूरा करने में “पूरी तरह विफल” रही है।

डोटासरा ने कहा, “याचिका में बताए गए आधार निराधार हैं और ये सरकार की चुनाव कराने से बचने की मंशा को दर्शाते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का “अलोकतांत्रिक रवैया” राज्य में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रहा है।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments