scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशओडिशा के गंजाम में किसान की हत्या

ओडिशा के गंजाम में किसान की हत्या

Text Size:

ब्रह्मपुर, 13 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के गंजाम जिले में 58 वर्षीय एक किसान की उसके खेत के पास कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक किसान की पहचान एकादशी नाहक के रूप में हुई है और वह गोलंथारा थाना क्षेत्र के पंचमा गांव का निवासी था।

अधिकारी के मुताबिक, नाहक रविवार को अपने पान के खेत की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि नाहक की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी के अनुसार, बह्ममपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सरवना विवेक एम सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा पारुल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments