scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशकर्नाटक के धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता की हत्या

कर्नाटक के धारवाड़ में युवा कांग्रेस नेता की हत्या

Text Size:

धारवाड़ (कर्नाटक), 11 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के धारवाड़ में एक युवा कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मृतक की पहचान फिरोज पठान के रूप में हुई है।

यह घटना शुक्रवार देर रात हाशमीनगर इलाके में पठान के घर पर हुई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार, चार अज्ञात हमलावर उनके घर में घुसे और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे जांच में अहम सुराग मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उपनगरीय पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा गोला सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments