scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमखेलचोट के बाद दमदार वापसी का श्रेय नटराजन ने टेनिस गेंद से अभ्यास, फिटनेस को दिया

चोट के बाद दमदार वापसी का श्रेय नटराजन ने टेनिस गेंद से अभ्यास, फिटनेस को दिया

Text Size:

चेन्नई, 10 अप्रैल (भाषा) कॉलरबोन चोट के कारण शारीरिक और मानसिक तौर पर कठिन दौर का सामना करने के बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने मजबूती से वापसी की है और इसका श्रेय वह टेनिस गेंद से कठिन अभ्यास और बेहतर फिटनेस को देते हैं ।

पिछले आईपीएल सत्र में सिर्फ दो मैच खेल सके नटराजन इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिये अच्छी लय में दिख रहे हैं ।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कल होने वाले मैच से पहले उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले साल मुझे कॉलरबोन में चोट लगी थी और वह कठिन समय था । टीम प्रबंधन, सहयोगी स्टाफ और कोचों ने मेरा हौसला बढाया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने दिल्ली, सूरत , हैदराबाद और दुबई में कई शिविरों में भाग लिया जिससे लय और आत्मविश्वास फिर हासिल करने में मदद मिली ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ चोट के बाद वापसी आसान नहीं होती । मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से । हर बार जब मैं अच्छा खेलता था, चोट लग जाती थी । पिछले छह सात महीने में मैने फिटनेस और गेंदबाजी पर काफी मेहनत करके अपनी लय हासिल की है । अब मेरा आत्मविश्वास बढा है और मैं प्रदर्शन से खुश हूं ।’’

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments