scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतबोरीवली में सस्ते घरों के लिए बीएसएनएल और एमटीएनएल की जमीन अधिग्रहित करेगी महाराष्ट्र सरकार

बोरीवली में सस्ते घरों के लिए बीएसएनएल और एमटीएनएल की जमीन अधिग्रहित करेगी महाराष्ट्र सरकार

Text Size:

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को बोरीवली में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत किफायती आवास निर्माण के लिए बीएसएनएल और एमटीएनएल की भूमि के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सहयाद्री गेस्ट हाउस में हुई ‘महाराष्ट्र आवास विकास प्राधिकरण’ की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, बोरीवली में गोराई स्थित बीएसएनएल और शिंपोली स्थित एमटीएनएल की कुल 28.84 एकड़ आरक्षित भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इस भूमि का अधिग्रहण सरकार के निर्धारित मूल्य पर 729 करोड़ रुपये में होगा।

इस योजना के तहत 1,000 से अधिक आवासों का निर्माण किया जाएगा।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments