राजौरी/ जम्मू, 10 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को एक संदिग्ध आईईडी-जैसा बक्सा बरामद किया, जिसमें दो ग्रेनेड थे। अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।
स्थानीय लोगों ने सुंदरबनी क्षेत्र के ठंडीपानी इलाके में संदिग्ध सामग्री देखी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और इलाके को सुरक्षित कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध विस्फोटक सामग्री एक जल निकाय के पास पड़ी हुई पाई गई।
यह एक बक्से के अंदर सीलबंद दो ग्रेनेड थे।
उन्होंने बताया कि इसे सुरक्षित रूप से नष्ट करने के लिए बम रोधक दस्ते को बुलाया गया है।
भाषा यासिर माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
