scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशफडणवीस ने मुंबई में किफायती किराये के आवास के लिए एक मजबूत प्रणाली बनाने का दिया निर्देश

फडणवीस ने मुंबई में किफायती किराये के आवास के लिए एक मजबूत प्रणाली बनाने का दिया निर्देश

Text Size:

मुंबई, 10 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में किफायती किराये के आवास के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित करने के साथ-साथ नागरिकों की सुविधा के लिए एक समर्पित पोर्टल विकसित करने का शुक्रवार को आदेश दिया।

यह देखते हुए कि बड़ी संख्या में लोग नौकरियों और व्यवसायों के लिए मुंबई में पलायन करते हैं, फडणवीस ने कहा कि आवास की काफी मांग है और सरकार को किफायती दरों पर किराये के घरों की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यहां कहा गया कि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आपूर्ति मांग के अनुरूप होनी चाहिए और एक समन्वित प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए, ताकि मकान मालिकों और किरायेदारों दोनों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

मुख्यमंत्री के अनुसार, किराये के आवास से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समझौतों के अनुसार और अधिकारियों की उचित निगरानी में सख्ती से पूरा किया जाना चाहिए।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments