scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशनार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत:संधू

नार्को-आतंकवाद से निपटने के लिए संतुलित दृष्टिकोण की जरूरत:संधू

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नार्को-आतंकवाद के खिलाफ मजबूत समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि यह सुरक्षा के साथ-साथ आर्थिक और शासन संबंधी चुनौतियों के केंद्र में मौजूद है।

‘नार्को-आतंकवाद के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए एलजी ने कहा कि नार्को-आतंकवाद अब कोई दूरस्थ खतरा नहीं है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘यह आज की सुरक्षा, आर्थिक और शासन संबंधी चुनौतियों के केंद्र में मौजूद है। मादक पदार्थों का वैश्विक व्यापार संगठित अपराध, धनशोधन और आतंकवाद के वित्तपोषण को बढ़ावा देता है।’’

संधू ने मजबूत समन्वय, प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग और एक संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया, जो प्रवर्तन के साथ-साथ रोकथाम पर भी उतना ही ध्यान केंद्रित करता है।

उन्होंने रणनीतिक, कानून प्रवर्तन, राजनयिक और शैक्षणिक जगत के विशेषज्ञों की भागीदारी वाले इस सम्मेलन में हुए संवाद को कार्रवाई में बदलने तथा नार्को-आतंकवाद के खिलाफ अधिक समन्वित वैश्विक प्रतिक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बताया।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments