scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलमध्य प्रदेश और उत्तर पद्रेश के बीच सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी का खिताबी मुकाबला

मध्य प्रदेश और उत्तर पद्रेश के बीच सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी का खिताबी मुकाबला

Text Size:

राजगीर (बिहार), 10 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने शुक्रवार को यहां 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप डिवीजन ‘ए’ में अपने-अपने सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली।

मध्य प्रदेश ने पहले सेमीफाइनल में दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की, जबकि उत्तर प्रदेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब को 6-2 से हराया।

मध्य प्रदेश के लिए दीपक सिंह, करण गौतम, गजी खान और सिद्धार्थ बेन ने गोल किए, जबकि दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी के लिए कप्तान धीरज पाल और अपूर्व चौहान ने गोल दागे।

शाहरुख अली और नीतीश यादव ने दूसरे सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के लिए दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान केतन कुशवाहा और राहुल यादव भी स्कोरशीट में नाम दर्ज कराने में सफल रहे। पंजाब की ओर से अली रज्जाक और राजवीर सिंह ही गोल कर सके।

भाषा आनन्द मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments