scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमखेलआयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

आयुष शेट्टी ने क्रिस्टी को हराकर एशियाई चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई

Text Size:

निंगबो (चीन), 10 अप्रैल (भाषा) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शुक्रवार को यहां इंडोनेशिया के दुनिया के नंबर चार खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी को हराकर उलटफेर करते हुए बैडमिंटन एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर काबिज शेट्टी ने एक कड़े मुकाबले वाले क्वार्टरफाइनल में क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से शिकस्त दी।

यह क्रिस्टी और शेट्टी के बीच टूर पर पहली भिड़ंत थी।

क्रिस्टी एशियाई खेलों के साथ एशियाई चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता हैं। वह उस इंडोनेशियाई टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2020 में थॉमस कप जीता था।

मौजूदा अमेरिकी ओपन सुपर 300 चैंपियन शेट्टी ने बृहस्पतिवार को राउंड 16 में चीनी ताइपे के 20वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी ची यू जेन को हराया था।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments