scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशजयपुर के प्रमुख मार्गों पर विकसित होगा मेट्रो नेटवर्क: मुख्यमंत्री

जयपुर के प्रमुख मार्गों पर विकसित होगा मेट्रो नेटवर्क: मुख्यमंत्री

Text Size:

जयपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि जयपुर मेट्रो फेज-2 राजधानी के विकास का ‘ग्रोथ इंजन’ सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि इससे शहर में सीतापुरा एवं विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जयपुर के सभी प्रमुख मार्गों पर मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति एवं विस्तार को लेकर बैठक की।

उन्होंने प्रहलादपुरा से टोडी मार्ग तक विकसित होने वाले इस फेज को केन्द्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के आधार पर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने तथा प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के कार्य आदेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने फेज-2 के अन्तर्गत डिपो निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने तथा पार्किंग सुविधाओं के विकास पर काम करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या घनत्व एवं यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए भविष्य में दिल्ली रोड एवं सीकर रोड एवं अन्य मार्गों की दिशा में मेट्रो विस्तार की योजना तैयार करने के निर्देश दिए । बैठक में आमेर, जगतपुरा, बगराना (आगरा रोड) एवं आईएसबीटी हीरापुरा तक मेट्रो विस्तार का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया गया।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments