scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशपंजाब: पटियाला और मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

पंजाब: पटियाला और मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली

Text Size:

पटियाला, नौ अप्रैल (भाषा) पटियाला के छह और मोगा के तीन स्कूलों को बृहस्पतिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए, लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्ते और पुलिस दल परिसर में तुरंत पहुंचे और गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने बताया कि धमकियों के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मोगा के एक स्कूल कर्मचारी ने बताया कि अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सभी छात्रों व कर्मचारियों को शीघ्रता से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पटियाला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के छह स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिली थीं और परिसरों में तलाशी अभियान चलाया गया था।

ये धमकियां पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों से हाल के हफ्तों में सामने आई इसी तरह की धमकियों के ठीक बाद दी गयी है। उन स्थानों पर भी बम की धमकी वाले ऐसे ईमेल फर्जी निकले थे।

कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे, लेकिन जांच के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments