scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतद्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इसी महीने जाएगा अमेरिका

द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल इसी महीने जाएगा अमेरिका

Text Size:

वाशिंगटन, नौ अप्रैल (भाषा) अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह फरवरी में तय हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए इस महीने के अंत में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी करने को लेकर उत्सुक है।

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की।

अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजदूत गोर ने वहां के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “दक्षिण और मध्य एशिया में अमेरिकी राष्ट्रपति की व्यापार प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत जेमीसन ग्रीर के साथ बेहद सार्थक बैठक हुई।”

गोर ने कहा, “अमेरिका और भारत पहले ही एक व्यापार समझौते पर सहमत हो चुके हैं और हम इस महीने के अंत में वाशिंगटन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए तत्पर हैं।”

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले ही विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने वाशिंगटन में ‘भारत-अमेरिका व्यापार सुगमता पोर्टल’ की शुरुआत की है। दोनों देश आपसी व्यापार को 500 अरब डॉलर के लक्ष्य तक ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

कई महीनों की बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने फरवरी में एक ‘अंतरिम व्यापार समझौते’ की रूपरेखा की घोषणा की थी। यह रूपरेखा दोनों देशों के बीच पारस्परिक और लाभकारी व्यापार को बढ़ावा देने, बाजार तक पहुंच बढ़ाने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर केंद्रित है।

राजदूत गोर ने अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट की सराहना करते हुए उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने जटिल आर्थिक मुद्दों को संभालने में बेहतरीन काम किया है।

भाषा सुमित रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments