scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में केज के तहसीलदार की मौत

महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में केज के तहसीलदार की मौत

Text Size:

लातूर, नौ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में बीड जिले के केज तालुका के तहसीलदार की बृहस्पतिवार को लातूर के रेनापुर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना लातूर-अंबाजोगाई राजमार्ग पर नेहरूनगर टांडा के पास सुबह पांच बजे की है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘केज तहसीलदार राकेश गिड्डे (32) जिस कार को चला रहे थे वह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।’’

रेनापुर थाने के अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

भाषा

यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments