scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअसम चुनावों में जबरदस्त मतदान बदलाव का संकेत है: गौरव गोगोई

असम चुनावों में जबरदस्त मतदान बदलाव का संकेत है: गौरव गोगोई

Text Size:

गुवाहाटी, नौ अप्रैल (भाषा) कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने राज्य में बदलाव के लिए बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को बृहस्पतिवार को धन्यवाद दिया।

गोगोई ने एक बयान में कहा कि लोगों ने ‘‘नए बोर-असम’’ (नए और ग्रेटर असम) और नए नेतृत्व की उम्मीद में मतदान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘अब निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा सुनिश्चित करे और चार मई को मतों की सही गिनती कराए।’’

गोगोई ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा और राज्य के प्रभारी चुनाव पर्यवेक्षकों को भी धन्यवाद दिया।

उन्होंने गठबंधन सहयोगियों – रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई, असम जातीय परिषद के प्रमुख लुरिनज्योति गोगोई, माकपा के राज्य सचिव सुप्रकाश तालुकदार, भाकपा (माले) के राज्य सचिव बिबेक दास और एपीएचएलसी के अध्यक्ष जॉन इंगती कथार के प्रति आभार व्यक्त किया।

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया, जिसमें लगभग 84.42 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

भाषा

देवेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments