scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवाउ! मोमो फूड्स 2026-27 में 200 बिक्री केंद्र खोलेगी, 1,200 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

वाउ! मोमो फूड्स 2026-27 में 200 बिक्री केंद्र खोलेगी, 1,200 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य

Text Size:

मुंबई, नौ अप्रैल (भाषा) त्वरित सेवा रेस्तरां (क्यूएसआर) श्रृंखला वाउ! मोमो फूड्स ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में अपने स्टोर की संख्या में 150 से 200 की बढ़ोतरी की योजना बना रही है। कंपनी का ध्यान अब दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों पर है। इसके अलावा कंपनी चालू वित्त वर्ष में 1,200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रही है।

वित्त वर्ष 2025-26 में, वाउ! मोमो फूड्स ने 200 बिक्री केंद्र खोले, जो अब तक का सबसे ज़्यादा आंकड़ा है।

इस विस्तार के साथ, यह ब्रांड अब देश भर के 90 से ज़्यादा शहरों में 850 से ज़्यादा बिक्री केन्द्र चलाता है। वाउ! मोमो फूड्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सागर दरयानी ने बयान में कहा, ‘‘एक ही वित्त वर्ष में 200 स्टोर और 40 नए शहर एक ऐसी संख्या है जिस पर हमें गर्व है, लेकिन यह असल में हमारी टीम और हमारी आपूर्ति श्रृंखला में काम करने की गहराई को दिखाता है।’’

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में, कंपनी 150 से 200 और स्टोर खोलने की योजना बना रही है। हम दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जहां काफी संभावना है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments