scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअजमेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया

अजमेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया

Text Size:

जयपुर, नौ अप्रैल (भाषा) राजस्थान के अजमेर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जेएलएन अस्पताल पहुंचाया।

आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया कि एक युवक द्वारा परेशान किये जाने के कारण उसकी बेटी ने पिछले साल नवंबर में जन्मदिन के तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली थी।

उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस व्यक्ति ने कहा कि कि उसकी बेटी आईटीआई कर रही थी तथा 25 नवंबर 2025 को उसने अपने जन्मदिन के दिन अपनी मां को बताया कि एक युवक उसे परेशान करता है।

उसने कहा कि दूसरे दिन युवक को परिवार ने समझाया गया, लेकिन 28 नवंबर को उसकी बेटी ने फांसी लगा ली।

उसने आरोप लगाया कि वह अलवर गेट थाने और पुलिस अधीक्षक को पहले भी दो बार शिकायत दे चुका है, लेकिन आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इधर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments