scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशपटना में राज्य पुलिस मुख्यालय के बाहर शव मिला

पटना में राज्य पुलिस मुख्यालय के बाहर शव मिला

Text Size:

पटना, नौ अप्रैल (भाषा) पटना स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय के सामने एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘बुधवार रात पुलिस मुख्यालय के सामने फुटपाथ पर एक शव मिला। मृतक की पहचान शास्त्री नगर निवासी के रूप में की गई है।’’

उन्होंने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई। हालांकि, मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

भाषा कैलाश खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments