scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशभूस्खलन प्रभावित उत्तरी सिक्किम से फंसे हुए 1,321 पर्यटकों को बचाया गया

भूस्खलन प्रभावित उत्तरी सिक्किम से फंसे हुए 1,321 पर्यटकों को बचाया गया

Text Size:

गंगटोक, नौ अप्रैल (भाषा) सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन में कई भूस्खलनों के कारण सड़क संपर्क टूट जाने के बाद फंसे 1,000 से अधिक पर्यटकों को बचाया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ये पर्यटक पांच अप्रैल से उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1,321 पर्यटकों और 84 स्थानीय लोगों को बचाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान मंगन जिला अधिकारी अनंत जैन की देखरेख में और सेना, बीआरओ, ‘लाचेन ज़ुमसा’ तथा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के सक्रिय समन्वय से चलाया गया।

ताराम चू से चुंगथांग और फिर वहां से गंगटोक तक पर्यटकों को ले जाने के लिए बसों और पर्यटक वाहनों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

ताराम चू में निकासी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, स्थानीय विधायक और सिक्किम के सामाजिक कल्याण मंत्री समदुप लेपचा ने भारतीय सेना और बीआरओ के अधिकारियों से बातचीत की और उनके निरंतर प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने पर्यटकों से बातचीत भी की और उन्हें उनके गंतव्य तक सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

मंत्री ने लाचेन से पर्यटकों को सुरक्षित निकालने के कठिन कार्य में शामिल जिला प्रशासन और सभी एजेंसियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, ‘खराब मौसम और रसद संबंधी चुनौतियों के बावजूद, टीम वर्क और सामुदायिक भावना के माध्यम से मिशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।’

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments