scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशतेलंगाना उच्च न्यायालय ने खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित की

तेलंगाना उच्च न्यायालय ने खेड़ा की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित की

Text Size:

हैदराबाद, नौ अप्रैल (भाषा) तेलंगाना उच्च न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की पत्नी के खिलाफ आरोपों को लेकर दर्ज मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार तक स्थगित कर दी।

खेड़ा की ओर से डिजिटल तरीके से दलील देते हुए कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने असम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार द्वारा दर्ज मामले में राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया।

असम के महाधिवक्ता देवजीत सैकिया ने खेड़ा की याचिका का विरोध करते हुए दलील दी कि कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं है और याचिका तेलंगाना उच्च न्यायालय में विचारणीय नहीं है।

खेड़ा के वकील पोन्नम अशोक गौड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शुक्रवार को आदेश सुनाया जा सकता है।

भाषा वैभव अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments