scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशगुरुग्राम: बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की

गुरुग्राम: बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की

Text Size:

गुरुग्राम, नौ अप्रैल (भाषा) आईएमटी मानेसर में बीएनएसएस की धारा 163 लागू होने के बाद, पुलिस ने बृहस्पतिवार को आईएमटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार को यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी गई थी।

उन्होंने बताया कि अपनी मांगों को लेकर बुधवार को छह से अधिक कंपनियों के कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

एक अधिकारी ने बताया कि बीएनएसएस की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था। इसके बावजूद, कुछ इलाकों में छोटे-छोटे समूह बनते देखे गए।

कर्मचारियों के हटने से इनकार करने पर झड़प शुरू हो गई।

पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा और उनके फोन छीनने की कोशिश की गई। अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को भगाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया गया, जिससे भगदड़ मच गई।

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हड़ताल उनके अधिकारों की लड़ाई है और पुलिस को प्रबंधन का पक्ष नहीं लेना चाहिए।

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments