scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशपरमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अजित कुमार मोहंती का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया

परमाणु ऊर्जा आयोग के प्रमुख अजित कुमार मोहंती का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के सचिव के रूप में प्रख्यात वैज्ञानिक अजित कुमार मोहंती का कार्यकाल बुधवार को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया। कार्मिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मोहंती का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है। उन्हें पिछले वर्ष छह महीने का सेवा विस्तार मिला था।

मोहंती को अप्रैल 2023 में परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था और उनका कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 तक था।

कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मौलिक नियम 56 (घ) के प्रावधानों में छूट देते हुए परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष के रूप में मोहंती के कार्यकाल को 11 अप्रैल 2026 से एक वर्ष के लिए बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

भाषा

राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments